चाईबासा| सदर अस्पताल चाईबासा के लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के विरुद्ध 26 मई को पुराने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना के कार्यक्रम हेतु पोटो हो पार्क में झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि झारखंड में शराब का लाइसेंस आसानी से मिल जाता है, लेकिन जीवन के रक्षा के लिए सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक को लाइसेंस नहीं मिल रहा है, जो काफी दुर्भाग्य और सरकार के निष्क्रियता का जीता जागता उदाहरण है। बैठक में मौजूद सामाजिक अगुवा रेयांस सामड ने कहा कि सदर अस्पताल प०सिंहभूम जिला का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद हर छोटे छोटे इलाज के लिए रेफर कर दिया जाना काफी दुर्भाग्य है। खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रा साउंड के डाक्टर सिर्फ 1 घंटा बैठकर चले जाते हैं और दूर दराज से आने वाले ग्रामीण बिना जांच कराए वापस चले जाते हैं। बैठक को रमेश बालमुचू ने भी संबोधित किया।मौके पर समाजसेवी तूरी सुंडी, भगवान सावैयां,रॉबिन आल्डा,शंकर पान,मनोज गोप,कमल तीयू, बिरसिंह बालमुचू,शत्रुघ्न कुंकल,सन्नी देवगम,संजय सरील देवगम,सत्यजीत सुंडी,विकास उगुरसुंडी, दीपक बालमुचू, सोहन देवगम, गोबिंद, लादू बोदरा, मनोज निषाद आदि उपस्थित थे।
झारखंड में शराब का लाइसेंस लेने में आसानी, लेकिन सरकार से ब्लड बैंक की अनुमति नहीं : माधव कुंकल