Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में होली पर पारा 31 डिग्री के पार:3 दिन में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ेगा; 6-7 मार्च को बादल, पर बारिश के संकेत नहीं


रांची के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। फरवरी से ही गर्मी की शुरुआत हो चुकी थी और अब मार्च के पहले सप्ताह में ही इसका असर साफ महसूस होने लगा है। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। होली के दिन आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और फगुनाहट वाली हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहेगा। दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास होगा, लेकिन दिन में गर्मी का असर साफ दिखेगा। 6-7 मार्च को बादल, पर बारिश के संकेत नहीं होली के बाद 6 और 7 मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि अगले एक-दो दिनों में यदि कोई सिस्टम बनता है तो हल्की बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता। 7 और 8 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाने के संकेत हैं, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही रहेगा। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर बना रहेगा। विभाग ने पूरे राज्य में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। रात का पारा पांच साल में सबसे ज्यादा मार्च के पहले दिन से ही दिन और रात दोनों समय की ठंड लगभग खत्म हो गई है। रात का तापमान पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुका है। पिछले पांच वर्षों में मार्च में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया, लेकिन इस बार लगातार गर्मी बनी रही तो यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है। अनुमान है कि मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। दूसरे सप्ताह में यह 35 डिग्री पार करेगा और माह के अंत तक 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 6 मार्च तक सुबह मिलेगी हल्की धुंध मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 6 मार्च तक सुबह हल्की धुंध या कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा। इस दौरान किसी भी जिले में वर्षा की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम 15 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। राजधानी सहित दक्षिणी, उत्तरी, कोल्हान, उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।

Spread the love

Popular Articles