Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में 20 जुलाई तक लगातार बारिश:खूंटी समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना, चल सकती है तेज रफ्तार में हवा


झारखंड में मानसून सक्रिय है और शुक्रवार को भी कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, 20 जुलाई तक तेज रफ्तार हवा के साथ रोजाना बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ 40-50KM/H की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां और निकटवर्ती मध्य क्षेत्र खूंटी और गुमला में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, शनिवार को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद और लातेहार-चतरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। सर्वाधिक बारिश मंझारी में हुई रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। जबकि एक स्थान पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सर्वाधिक बारिश 66.0 एमएम मंझारी (पश्चिमी सिंहभूम) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान हो सकता है कम
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

चतरा और गढ़वा में सबसे कम बारिश झारखंड की राजधानी रांची में 1 जून से 16 जुलाई तक 278.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 361.3 मिमी माना जाता है। इसके आधार पर रांची में अब तक वर्षा की स्थिति सामान्य बनी हुई है। रांची को छोड़कर किसी भी जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। सबसे कम चतरा और गढ़वा में बारिश हुई है। चतरा में अभी तक मात्र 91.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 71% कम है। वहीं, गढ़वा में 81 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 72% कम है। देवघर में 145.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 58% कम है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles