Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में 24 को 13 जिलों में होगी बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, गुमला में रिकॉर्ड हुआ सबसे कम न्यूनतम तापमान


पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत में हो रही बारिश बर्फबारी के कारण इसका असर झारखंड पर भी पड़ रहा है। सुबह में कुहासा और इसके बाद आकाश में आंशिक बादल छाए रहे। शनिवार की सुबह में कुहासा और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। गुरुवार से ही आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। रांची कांके सहित कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। 25 फरवरी को भी बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, 24 फरवरी को भी बादल छाए रहेंगे व 13 जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। 25 फरवरी को भी सुबह में कोहरा छाए रहने और दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। दिन का पारा चढ़ा, रात में ठंडक बरकरार
वहीं, न्यूनतम तापमान कम रहने के कारण सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी हुई है। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। जबकि, शाम ढलते ही तापमान में गिरावट आने से ठंडी हवा चलने लगती है। इस वजह से लोगों को दिन में हल्के कपड़े और सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना
राज्य में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी को सामान्यत बादल छाए रहेंगे और पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles