Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड राज्यसभा चुनाव:मल्लिकार्जुन खरगे के राजनीतिक सलाहकार प्रणव कांग्रेस प्रत्याशी, CM से बातचीत के बाद हुई घोषणा


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के राजनीतिक सलाहकार प्रणव झा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस आलाकमान की बातचीत के बाद गुरुवार देर रात उनके नाम की घोषणा की गई। पार्टी ने कुल सात उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इनमें कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा व मंसूरी अली खान, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, राजस्थान से नीरज दांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड से प्रणव झा के नाम शामिल हैं। कहलगांव के अनादिपुर गांव के हैं रहने वाले
प्रणव झा 2017 से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं। 1991 में छात्र राजनीति शुरू करने वाले प्रणव बाद में युवा कांग्रेस से जुड़े। वे पार्टी के मीडिया सह प्रभारी भी रह चुके हैं। प्रणव मूल रूप से बिहार के कहलगांव के अनादिपुर गांव के हैं। उनके पिता बोकारो में कार्यरत थे। इसलिए उनकी पढ़ाई-लिखाई बोकारो से हुई। इसी बीच गुरुवार को पलामू के रवि यादव ने पहला पर्चा खरीदा है। महागठबंधन एकजुट रहा तो कांग्रेस की हो सकती है जीत
महागठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं। राज्यसभा की एक सीट पर जीत के लिए 28 विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस के पास 16 और झामुमो के पास 34 विधायक हैं। ऐसे में प्रथम वरीयता के 28 वोट के बाद झामुमो के छह वोट बचेंगे। वहीं, राजद के चार और माले के दो विधायक हैं। यानी कुल मिलाकर 28 वोट होते हैं। अगर सभी एकजुट रहे तो कांग्रेस की जीत भी पक्की हो जाएगी। लेकिन अगर क्रॉस वोटिंग हुई तो मामला फंस सकता है। झामुमो ने दोहराया-निर्विरोध होगा चुनाव
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित करने के बाद झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्‌टाचार्य ने कहा-मैं अपने बयान पर कायम हूं। यह चुनाव निर्विरोध होगा। वैसे प्रत्याशी को लेकर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ही कुछ बता सकते हैं। भाजपा को क्रॉस वोटिंग का भरोसा
भाजपा के पास कुल 21 विधायक हैं। सहयोगी दल आजसू, जदयू और लोजपा के एक-एक वोट को मिलाकर इनकी संख्या 24 होती है। जबकि जादुई आंकड़ा 28 तक पहुंचने में लिए उसे और चार वोट की जरूरत है। ऐसे में भाजपा इन चार वोटों के जुगाड़ में है। अगर क्रॉस वाेटिंग हुई तो भाजपा को ​जीत मिल सकती है। ऐसे में वह महागठबंधन की कमजोर कड़ी को तोड़कर अपने पक्ष में करने का जुगत भिड़ाएगी। भाजपा ने पांच राज्यों में 11 प्रत्याशी उतारे, झारखंड से घोषणा नहीं
भाजपा ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए पांच राज्यों के 11 उम्मीदवारों की घोषणा की है। लेकिन इनमें झारखंड से किसी का नाम नहीं है। पार्टी ने मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राजस्थान से सतीश पूनिया को मैदान में उतारा है। सूची में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन का नाम शामिल नहीं है। दोनों नेताओं का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है। बिट्टू फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं, जबकि जॉर्ज कुरियन मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्यसभा चुनाव 18 जून को झारखंड समेत 10 राज्यों में होंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles