Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड व कर्नाटक व्यापार सहयोग को नई दिशा, चैंबरों के बीच एमओयू

रांची| झारखंड और कर्नाटक के बीच औद्योगिक व व्यापारिक सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रांची स्थित चैंबर भवन में झारखंड चैंबर और बेल्लारी डिस्ट्रिक्ट चैंबर, कर्नाटक के बीच बैठक हुई। बैठक में दोनों राज्यों के उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधियों ने निवेश, उद्योग विस्तार और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान दोनों चैंबरों के बीच आपसी सहयोग को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए। बैठक में उद्योग सचिव अरवा राजकमल और उद्योग निदेशक विशाल सागर ने झारखंड की खनिज संपदा, औद्योगिक आधार और निवेश संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य में खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, कृषि और विनिर्माण क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं तथा सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग देगी। एफजेसीसीआई अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखंड लिथियम, मैंगनीज और बॉक्साइट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों से समृद्ध राज्य है और नई औद्योगिक नीति निवेशकों के लिए बड़े अवसर लेकर आएगी। महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि इस पहल से दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे तथा भविष्य में संयुक्त बिजनेस डेलिगेशन और बी2बी बैठकें आयोजित की जाएंगी। बेल्लारी चैंबर के अध्यक्ष अव्वरु मंजूनाथ ने झारखंड के उद्यमियों को कर्नाटक में निवेश के लिए आमंत्रित किया। बैठक में धार्मिक व साहसिक पर्यटन, कृषि उत्पादों के आदान-प्रदान, रेडीमेड वस्त्र, कोयला आपूर्ति और औद्योगिक कच्चे माल के व्यापार पर सहमति बनी। इस अवसर पर प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, नवजोत अलंग, पवन शर्मा, धीरज तनेजा आदि मौजूद थे। नई औद्योगिक नीति बड़े अवसर लाएगी : आदित्य मल्होत्रा

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles