Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी:गुमला में 99.32% स्टूडेंट पास, चतरा 24वें स्थान पर; हजारीबाग से सबसे ज्यादा टॉपर


झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने गुरुवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन परिणामों में गुमला जिला 99.32 प्रतिशत उत्तीर्ण छात्रों के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा। वहीं, चतरा जिला 91.20 प्रतिशत उत्तीर्ण छात्रों के साथ 24वें स्थान पर रहा, जो सबसे कम उत्तीर्ण प्रतिशत वाला जिला है। टॉपर स्टूडेंट में सबसे ज्यादा हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं रहीं। जैक द्वारा फरवरी/मार्च माह में आयोजित इन परीक्षाओं में राज्य भर से कुल 4 लाख 22 हजार 109 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 4 लाख 2 हजार 178 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। चार स्टूडेंट संयुक्त रूप से रहे राज्य में प्रथम स्थान पर
इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय (हजरीबाग) की प्रियांशु कुमारी, एस एस उच्च विद्यालय, बानो (सिमडेगा) की शिवांगी कुमारी, प्रेमचंद उच्च विद्यालय मेसरा, (रांची) के प्रेम कुमार साहू तथा संत अलोसियस (रांची) के सनी कुमार ने संयुक्त रूप से 99.60% नंबर लाकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वहीं, इस वर्ष परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.27 रहा। प्रथम स्थान पर रहे गुमला जिले में कुल 13 हजार 760 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 13 हजार 667 छात्र उत्तीर्ण हुए। दूसरी ओर, चतरा जिले में 17 हजार 577 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 16 हजार 31 छात्र ही उत्तीर्ण हो सके। घोषित परिणामों के अनुसार, कुल 2 लाख 26 हजार 957 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 1 लाख 60 हजार 673 छात्र द्वितीय श्रेणी में और 14 हजार 548 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं। कैसे चेक करें रिजल्ट
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in एवं jharresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा। 3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें। 4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles