Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झींकपानी में तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को कुचला:जोड़ापोखर चौक पर हुआ हादसा, ट्रक मौके पर छोड़ भाग निकला ड्राइवर


पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ापोखर चौक पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 64 वर्षीय चंद्र मोहन बारी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चंद्र मोहन बारी अपने गांव चढ़ाबासा से जोड़ापोखर पेट्रोल लेने गए थे। सुबह चौक के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झींकपानी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर झींकपानी थाना ले गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जोड़ापोखर चौक पर यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles