Top 5 This Week

Related Posts

टाटा मोटर्स जमशेदपुर गेट जाम:स्थानीय युवाओं के रोजगार की मांग पर बंटी सिंह गुट का प्रदर्शन


जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के मुख्य गेट को मंगलवार को बंटी सिंह गुट ने जाम कर दिया। यह प्रदर्शन स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर किया गया, जिससे कंपनी का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। गेट जाम होने के कारण बी शिफ्ट के कर्मचारी कंपनी में प्रवेश नहीं कर पाए। वहीं, ए शिफ्ट के कर्मचारी ड्यूटी पूरी होने के बाद भी लंबे समय तक परिसर के अंदर फंसे रहे। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। प्रदर्शनकारियों की संख्या और उनके रुख को देखते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाई से परहेज किया और बातचीत के माध्यम से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बंटी सिंह ने कंपनी प्रबंधन और यूनियन पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित किया जा रहा है और कर्मचारी पुत्रों को भी बहाली प्रक्रिया से बाहर रखा जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर असंतोष है। बंटी सिंह ने चेतावनी दी कि जब तक स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा। फिलहाल, कंपनी गेट पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

Spread the love

Popular Articles