Wednesday, October 21, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टायर फटने से बाइक पलटी, 2 युवक घायल:रोहतास से लौटते समय पछाहगंज के पास एक्सीडेंट, एक की हालत गंभीर


कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पछाहगंज गांव के पास एक बाइक का टायर फटने से वह पलट गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। युवक के पैर में गंभीर चोटें आई स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनका शुरुआती इलाज किया। डॉक्टरों के मुताबिक, एक युवक के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरा युवक खतरे से बाहर है। बड़े अस्पताल रेफर करने की तैयारी की गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव निवासी जितेंद्र सिंह के 23 वर्षीय बेटे प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक रोहतास जिले से अपने गांव कसेर लौट रहे थे। पछाहगंज के पास अचानक बाइक का टायर फट गया और चालक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क पर घिसटती हुई पलट गई। प्रदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल रेफर करने की तैयारी की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles