Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टीचर ने छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाया:सुपौल में गलत हरकत का भी आरोप, आरोपी टीचर गिरफ्तार


सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित अभिभावकों और ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सहायक शिक्षक देवनन्दन मेहता को हिरासत में लेकर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पीड़ित पक्ष के आवेदन पर FIR दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानिए पूरी घटना… जानकारी के अनुसार, घटना दीनापट्टी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सखुआ की है। आरोप है कि 29 सितंबर को विद्यालय के सहायक शिक्षक देवनन्दन मेहता ने करीब आधा दर्जन छात्राओं को अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो क्लिप दिखाई। पैरेंट्स और ग्रामीणों का स्कूल परिसर में हंगामा इसके साथ ही उनके साथ गलत बर्ताव भी किया। विद्यालय से घर पहुंचने के बाद छात्राओं ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय परिसर पहुंच गए। उन्होंने संबंधित शिक्षकों से घटना के बारे में जानकारी ली और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे पिपरा थानाध्यक्ष देखते ही देखते विद्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इस दौरान ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। हंगामे की सूचना मिलने पर पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अभिभावकों-शिक्षकों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया इसके बाद आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। अभिभावकों ने भी लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और उनके साथ गलत हरकत करने की शिकायत मिली थी। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर पिपरा थाना कांड संख्या 355/26 दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles