Thursday, October 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टूटे बिजली तार की चपेट में आए ससुर-बहू, मौत:गोड्‌डा में ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप


गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से ससुर और बहू की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कन्हाई मंडल अपनी बकरी बेचने के लिए कॉलेज हटिया जा रहे थे। इसी दौरान खेत के रास्ते से बकरी लेकर गुजरते समय उनकी नजर जमीन पर गिरे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार पर नहीं पड़ी और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ससुर को बचाने पहुंची थी बहू बताया जा रहा है कि खेत में ससुर को गिरा हुआ देखकर उनकी बहू पुतुल देवी उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं। इसी दौरान वह भी टूटे हुए बिजली तार की चपेट में आ गईं और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि खेत में बिजली का तार गिरने और उसकी जर्जर स्थिति को लेकर विभाग को कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद तार को नहीं बदला गया। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की कथित लापरवाही के कारण आज एक ही परिवार के दो लोगों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस मृतकों की पहचान की पुष्टि करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई। इस हादसे में पुतुल देवी अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गई हैं। परिवार के दो सदस्यों की एक साथ मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे मामले पर बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेश मिश्रा ने बताया कि बिजली का तार काफी पुराना था और गिर गया था। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि तार को बदला जाएगा और विभिन्न स्थानों पर मरम्मत का काम चल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles