![]()
27 से हर सप्ताह 2 से 3 बजे तक एक्सपर्ट से पूछ सकेंगे सवाल करियर को लेकर विद्यार्थियों के मन में कई सवाल होते हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन के लिए बड़े शहरों या विश्वविद्यालयों तक पहुंचना हर किसी के लिए आसान नहीं है। इसे देखते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची ने झारखंड के विद्यार्थियों के लिए टेली करियर काउंसलिंग शुरू करने की पहल की है। 27 अक्टूबर से हर सप्ताह विद्यार्थी फोन पर सीधे शिक्षाविदों से बात कर करियर से जुड़े सवालों के जवाब पा सकेंगे। 12वीं के बाद विषय का चयन, मेडिकल-इंजीनियरिंग में प्रवेश, नेट की तैयारी या बैंकिंग, रेलवे और अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी जैसे विषयों पर विद्यार्थी मार्गदर्शन ले सकेंगे। खास बात यह है कि पहले दिन कुलपति डॉ. राजीव मनोहर खुद विद्यार्थियों के सवाल सुनेंगे और उन्हें करियर संबंधी सलाह देंगे। हर शनिवार इन विषयों पर मार्गदर्शन 12वीं के बाद करियर: कला, विज्ञान और मानविकी में आगे की पढ़ाई के विकल्प। इंजीनियरिंग और मेडिकल: प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी और आगे की पढ़ाई की दिशा। नेट परीक्षा: विषयवार तैयारी और उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने के विकल्प। कंप्यूटर और प्रबंधन: तकनीकी क्षेत्र में करियर तथा प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी। सरकारी नौकरी: बैंकिंग, रेलवे, सेना और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी। स्नातक-स्नातकोत्तर के बाद: उच्च शिक्षा, रोजगार और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से जुड़े विकल्प।
टेली काउंसलिंग:डीएसपीएमयू में छात्र फोन पर करियर के सवाल पूछेंगे और कुलपति देंगे जवाब
