Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रक की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत:सीमेंट अनलोड करने के लिए फैक्ट्री गया था, गाड़ी बैक करने के दौरान हुआ हादसा


बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री के पास ट्रक की चपेट में आने एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक राजू कुमार(28) सारण (छपरा) जिला के पहलेजा गांव का रहने वाला था। मृतक के परिजन ने बताया कि बुधवार को ट्रक पर सीमेंट लोड कर रघुनाथपुर-सिकरिया मार्ग स्थित सीमेंट फैक्ट्री में अनलोड करने गया था। ट्रक के पीछे खड़ा होकर बैक करवा रहा था। इस दौरान गाड़ी उसपर चढ़ गई। जिससे उसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम आरा सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। मृतक पांच भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में मां सुकिया देवी, पत्नी संजू देवी और एक पुत्री साक्षी है। घटना के बाद में घर में कोहराम मच गया है। मां, पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles