Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत:मुंगेर में आक्रोशित भीड़ ने ट्रकों और दुकानों में तोड़फोड़ की


मुंगेर के नौवागढ़ी बाजार में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से किशोरी रिया कुमारी (13) की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और कई ट्रकों व दुकानों में तोड़फोड़ की। मृतक किशोरी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदियाबाद केशोपुर निवासी प्रमोद पासवान की बेटी रिया कुमारी के रूप में हुई है। रिया नौवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया गया कि रिया अपनी बड़ी मम्मी कविता देवी के साथ बट सावित्री पूजा की खरीदारी करने नौवागढ़ी बाजार आई थी। सिर पर चढ़ा ट्रक का टायर बाजार किनारे पूजा सामग्री खरीदते समय मुंगेर से बरियारपुर की ओर जा रहे ट्रक (BR10-GB 1361) ने उसे कुचल दिया। ट्रक के अगले और पिछले पहिए उसके सिर पर चढ़ जाने से रिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी ट्रक सहित जाम में फंसे एक दर्जन से अधिक ट्रकों और स्थानीय दुकानों में तोड़फोड़ की। हालांकि, तोड़फोड़ के दौरान विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन स्थिति को देखते हुए कोई भी पुलिस अधिकारी बचाव में नहीं आया। पूजा पाठ की सामग्री खरीद रहे थे वहीं घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी किशोरी रिया की बड़ी मम्मी कविता देवी का कहना हुआ कि मेरे सामने ही हमारी भतीजी की ट्रक के नीचे कुछ कर हत्या कर दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि मैं और हमारी भतीजी बट सावित्री पूजा की खरीदारी कर रहे थे रिया भी अपनी मां के लिए पूजा पाठ की सामग्री खरीद रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी सिर चूर हो गयी और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद किया सड़क जाम इधर किशोरी रिया कुमार की दर्दनाक तरीके से मौत हो जाने के बाद एक और जहां परिजनों में आक्रोश है तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों में भी इस दर्दनाक स्थिति को देख आक्रोश हुआ जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटनास्थल पर बांस लगाकर सड़क को जाम कर दिया गया। सड़क जाम होते ही बरियारपुर और मुंगेर की तरफ लगभग 5 किलोमीटर तक दोनों तरफ से ट्रक हाईवे वाहन सहित अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। इस बीच छोटी-छोटी वाहन वैकल्पिक मार्ग से गुजरते रहे। आसपास के दुकानों को भी किया गया क्षतिग्रस्त इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा जहां एक दर्जन से अधिक ट्रक को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया गया तो वही बाजार में सड़क किनारे अवैध तरीके से लगाया गया दुकान को भी तोड़फोड़ किया गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों के द्वारा एक दर्जन से अधिक दुकानों को तोड़फोड़ किया गया। जबकि इस बीच दुकानदारों ने भी आक्रोशित लोगों के द्वारा दुकान तोड़ने का विरोध जताया। स्थिति को देख कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची इधर घटनास्थल पर सूचना मिलते ही सबसे पहले नया रामनगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन स्थिति तनावपूर्ण देख पुलिस भी पीछे हट गई और जब मामला काफी ज्यादा बढ़ने लगा तभी थाना के द्वारा इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को दिया गया। इसके बाद एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सफियाबाद बरियारपुर सहित अन्य थाने की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई थी। आरोपी चालक को भगाने का लगाया आरोप इधर घटनास्थल पर मृतिका किशोरी की परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस पर आरोपी ट्रक चालक को 112 पुलिस से भागने का आरोप लगाया गया। जबकि पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि जिस 112 वहां से आरोपी चालक को भगाया गया उससे नगद 20 हजार रुपया लेने के बाद छोड़ दिया गया। घटनास्थल पर आक्रोशित परिजनों के द्वारा पीड़ित परिवार को 15 लाख मुआवजा देने के साथ-साथ आरोपी ट्रक चालक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतिका किशोरी रिया कुमारी 5 बहन और 1 भाई में दूसरे नंबर पर थी। घटना के बाद मृतिका की मां सुशीला देवी, पिता प्रमोद पासवान, बड़ी मां कविता देवी सहित बहन प्रिया, रूपवती, रागनी, भाई रूपेश कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना को लेकर मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक लड़की की मौत हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles