Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रक की टक्कर से व्यवसायी की मौत, 4 घायल:श्राद्ध भोज में शामिल होकर स्कॉर्पियो से लौट रहा था परिवार, बच्ची की हालत गंभीर


खगड़िया के NH-31 पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यवसायी की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्ची को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। मृतक की पहचान खगड़िया शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी दीपक कुमार (50) के रूप में हुई है। वे गोगरी जमालपुर से श्राद्ध भोज में शामिल होकर लौट रहे थे। दीपक कुमार खगड़िया नगर क्षेत्र के दान नगर, वार्ड संख्या 13 के निवासी थे और खाद व्यवसाय से जुड़े थे। दीपक अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के कारण समाज में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है। ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में मारी टक्कर परिजन ने बताया कि दीपक कुमार बुधवार रात अपने परिवार के साथ कार (स्कॉर्पियो) से गोगरी जमालपुर स्थित अपने ननिहाल में श्राद्ध भोज में शामिल होकर लौट रहे थे। देर रात लगभग 11:30 बजे उनका वाहन मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा, चैधाबन्नी के पास कसरैया धार के समीप पहुंचा। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पटना रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। विधायक ने परिजन को दी सांत्वना घटना की सूचना मिलने पर सदर विधायक बबलू मंडल सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि दीपक कुमार का निधन उनके परिवार और समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। अज्ञात ट्रक की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दीपक कुमार के निधन की खबर से खगड़िया शहर सहित पूरे जिले के व्यवसायिक वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा को याद कर भावुक हो रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles