Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डंपर की टक्कर से पेड़ की टहनी टूटी,बाइक पर गिरी:2 लोगों की मौत; अस्पताल में तोड़फोड़, सिपाही का कॉलर पकड़ा, हाथापाई भी की गई


भोजपुर में सरैया गांव के पास तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ की भारी टहनी टूटकर सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दो लोगों पर गिर पड़ी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही लगाकर जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ की गई है। साथ ही जमादार और सिपाही के साथ भी हाथापाई हुई है। मृतकों की पहचान बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र निवासी अशोक पांडेय के पुत्र चंदन(30) और गड़हनी के डिहरी निवासी सीताराम सिंह के पुत्र किशुन तिवारी(47) के तौर पर हुई है। दोनों एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। घटना कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र की है। सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे मृतक किशुन तिवारी के भतीजे रवि शंकर ने बताया कि रिश्तेदार गणेश तिवारी के बेटे राहुल की बारात 20 अप्रैल को बखोरापुर गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार की सुबह लौट आए। इसके बाद दोनों रिश्तेदार बाइक से रिस्पेशन के लिए सब्जी खरीदने निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिली, जिसके बाद परिवार के सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे। लापरवाही का लगाया आरोप इधर, मौत की पुष्टि होते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने गार्ड रूम का पंखा और वार्ड के बाहर रखे गमले तोड़ दिए। ड्यूटी पर तैनात जमादार और सिपाही के साथ हाथापाई भी की गई। एक सिपाही का कॉलर पकड़कर खींचा गया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल पहुंचने के बाद न तो डॉक्टरों ने सही तरीके से जांच की और न ही नर्सिंग स्टाफ ने ध्यान दिया। दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। आरोपों को किया खारिज वहीं, ऑन ड्यूटी डॉक्टर सुजीत कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा यहां लाने से पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों की संतुष्टि के लिए ईसीजी भी कराया गया। इसके बावजूद हंगामा किया गया। हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष देवराज राय, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी और यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles