Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डाल्टनगंज हाईवे पर सिलेंडर लदा ट्रक पलटा:बिखरे सिलेंडर उठाकर ले गए लोग, नशे में चालक ने खोया नियंत्रण, पुलिस ने संभाली स्थिति


डाल्टनगंज-औरंगाबाद नेशनल हाईवे पर छतरपुर थाना क्षेत्र के चेगौना धाम के पास शनिवार रात करीब नौ बजे इंडेन गैस के करीब 300 खाली सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे सभी सिलेंडर सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। हाईवे पर बड़ी संख्या में सिलेंडर फैले होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अचानक सड़क पर सिलेंडर देख कई वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। इसी दौरान आसपास के स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया गया कि बिखरे सिलेंडरों में से कुछ को स्थानीय लोग और हाईवे से गुजर रहे राहगीर उठाकर अपने साथ ले गए। हालांकि, राहत की बात रही कि ट्रक में लदे सभी सिलेंडर खाली थे। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने सिलेंडर हटवाकर संभाली स्थिति घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सड़क पर बिखरे सिलेंडरों को इकट्ठा कराया और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी। खाली सिलेंडर होने के बावजूद बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर सड़क पर बिखरे होने के कारण पुलिस ने एहतियात के तौर पर विशेष सतर्कता बरती, ताकि हाईवे पर कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस की मौजूदगी में सड़क से सिलेंडर हटाए गए, जिसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। बताया जाता है कि ट्रक लातेहार स्थित एक गैस एजेंसी से खाली सिलेंडर लेकर पटना की ओर जा रहा था। चेगौना धाम के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक हाईवे पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें लदे सिलेंडर सड़क पर गिरकर बिखर गए। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की बात छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ कुमार चौबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। चालक के नशे में वाहन चलाने के कारण ही ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने की आशंका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। साथ ही सड़क पर बिखरे सिलेंडरों में से कितने सिलेंडर गायब हुए, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस उन लोगों की जानकारी भी जुटा रही है, जो हादसे के बाद सिलेंडर उठाकर अपने साथ ले गए। ट्रक लातेहार से खाली सिलेंडर लेकर पटना जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ गायब सिलेंडरों की संख्या और उन्हें ले जाने वालों का पता लगाने में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles