Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डीआरएम किरेंद्र नरह ने कटिहार स्टेशन का निरीक्षण किया:मनिहारी टर्मिनल के काम छठ से पहले पूरे करने के निर्देश


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कटिहार जंक्शन के व्यापक विकास की दिशा में रेल प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए विस्तृत मास्टर प्लान को स्वीकृति मिलने के बाद कटिहार स्टेशन जल्द ही आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक स्वरूप के साथ नई पहचान बनाएगा। इसी क्रम में कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किरेंद्र नरह ने शनिवार को वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ कटिहार स्टेशन, रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रैक क्षेत्र और मनिहारी टर्मिनल स्टेशन का गहन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, डीआरएम ने मनिहारी टर्मिनल स्टेशन के सभी लंबित कार्यों को छठ महापर्व से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अवधि में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जानी चाहिए। डीआरएम किरेंद्र नरह ने प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें। रेल प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कटिहार जंक्शन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles