Top 5 This Week

Related Posts

डीजे संचालक के बेटे को 5 नाबालिगों ने मिलकर मारा:हाथ-पैर बांधकर गला रेता, बॉडी पर 10 जगह चाकू से वार; गांव की लड़की से अफेयर पर मर्डर


समस्तीपुर में डीजे संचालक के बेटे राकेश कुमार (18) की हत्या हुई थी। मर्डर गांव के 5 नाबालिगों ने मिलकर किया था। डीजे में गांव का व्यक्ति काम करता था, राकेश का उसी की बेटी के साथ अफेयर था। उससे राकेश छिपकर मिला करता था, ये बात नाबालिगों को पसंद नहीं थी। किशोरों को ये अच्छा नहीं लगता था कि उनके गांव की लड़की से कोई इस तरह से मिले। किशोरों ने राकेश को कई बार लड़की से दूर रहने को कहा था, पर राकेश उनकी बात को अनसुना कर रहा था। जिसके बाद नाबालिगों ने राकेश को क्रिकेट खेलने के लिए बुलाया। झाड़ी में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए। राकेश की चीख न निकले इसलिए मुंह में कपड़ा डाल दिया और फिर गला रेत दिया। पेट-सीना समेत 10 जगह चाकू से वार किए। लाश को खाली प्लॉट में फेंक दिया। चाकू को जमीन में गाड़ दिया। मामला 29 मार्च का है। 1 अप्रैल को लाश मिली थी और 6 अप्रैल को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। घटना हनसपुर थाना के मरांची उजागर गांव की है। बाइक बरामद होने के बाद लाश मिली राकेश नाबालिगों के पास अपनी बाइक से आया था। मर्डर के बाद किशोरों ने राकेश की बाइक और उसकी लाश को अलग-अलग ठिकाने लगाया था। बाइक लाश से 100 मीटर की दूरी पर 31 मार्च को बरामद हुई थी। अगले दिन राकेश की लाश मिली। लाश एक खाली जमीन पर झाड़ियों में थी। उस जमीन की बाउंड्री भी कराई गई थी, इस वजह से हत्या के 2 दिन तक किसी को लाश के बारे में पता नहीं चला। जहां बाइक मिली उसके आसपास जब पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने खोजबीन शुरू की तब लाश मिली। राकेश की लाश पर नाबालिगों के फिंगर प्रिंट मर्डर करने वाले पांचों नाबालिग की उम्र 12 से 16 साल के बीच की है। राकेश की लाश पर इनके फिंगर प्रिंट भी मिले हैं। पांचों को पुलिस ने इनके घर से पकड़ा। किशोरों की निशादेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने चार मोबाइल भी जब्त किए हैं। सभी नाबालिगों को पुलिस जुमिनाइल कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट के आदेश पर किशोरों को रिमांड होम भेजा जाएगा। किशोरों ने कई बार राकेश को धमकाया था एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा और डीआईयू की टीम ने जांच शुरू की। किशोरों का कहना था कि गांव की लड़की पर नजर नहीं डालों, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। लड़की को भी कई बार धमकाया था। इसके बावजूद राकेश लड़की से मिलता रहा। जिस कारण रजवा गांव के पांच लड़कों ने हत्या के लिए साजिश रची। राकेश की गला रेत और शरीर में कई जगहों पर चाकू मार कर हत्या की गई थी।

Spread the love

Popular Articles