लोहरदगा|लोहरदगा जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को सतर्क करते हुए जानकारी दी है कि जिला के उपायुक्त संदीप कुमार मीना के नाम द फोटो का दुरुपयोग कर किसी असामाजिक तत्व द्वारा फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है। इस फर्जी आईडी के माध्यम से डीसी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं तथा कॉल भी किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों को सावधान करता है कि ऐसे किसी भी संदेश अथवा कॉल पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार की प्रतिक्रिया दें। यदि किसी व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर +66803091600 से संदीप कुमार मीना के नाम से व्हाट्सएप संदेश अथवा कॉल प्राप्त होती है, तो उसे संदिग्ध मानते हुए तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें।


