Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डुमरी में टेंपो पलटने से बुजुर्ग किसान की मौत

डुमरी | डुमरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कणडरवानी गांव निवासी ललित उरांव (60 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार ललित उरांव शुक्रवार को डुमरी में आयोजित कृषि मेला में शामिल होने आए थे। मेले से लौटते समय वे अन्य ग्रामीणों के साथ एक टेंपो में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। बताया गया कि टेंपो में लगभग आठ महिला-पुरुष सवार थे। शाम करीब पांच बजे कडरवानी बस्ती के समीप अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो पलटते ही उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में ललित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि ललित उरांव की हालत गंभीर थी। जांच के दौरान उनकी छाती की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर पाया गया, जिसके कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। टेंपो चालक संजय नायक ने बताया कि रास्ते में सामने से आ रही एक गाड़ी को साइड देने के दौरान टेंपो का पिछला चक्का सड़क से नीचे उतर गया। इसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी प्रमुख जीवंती एक्का, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इग्नासियूस मिंज उर्फ प्रदीप और फिरासत अली अस्पताल पहुंचे तथा मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।वहीं सूचना मिलने पर डुमरी थाना के एसआई विजय सुंडी घटनास्थल पर पहुंचे ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles