Thursday, October 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डेढ़ लाख रुपए मांगने पर प्रेमिका की हत्या:बार-बार पैसों की डिमांड से प्रेमी था परेशान, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका; पत्नी संग आरोपी गिरफ्तार


गिरिडीह के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिली लड़की की लाश की पहचान के बाद पुलिस ने उसके हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। लड़की का मर्डर उसके ही प्रेमी ने किया था और ट्रेन से कटकर मरने का सीन क्रीयेट करने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। इसमें आरोपी की पत्नी भी शामिल थी। पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। गुरुवार को बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि मृतका लक्ष्मी कुमारी का आरोपी विनोद मंडल से प्रेम-प्रसंग था। पैसों की जरूरत होने पर करता था मदद
धनंजय उसका पूरा खर्चा उठाता था और पैसों की जरूरत होने पर उसकी मदद भी करता था। हाल में लक्ष्मी उससे डेढ़ लाख रुपए मांग रही थी। इससे विनोद दबाव में था और उसने लक्ष्मी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 19 सितंबर को विनोद, लक्ष्मी को एक सुनसान कमरे में ले गया। वहां दोनों के सोने के दौरान विनोद ने लक्ष्मी को दबोच लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने में विनोद की पत्नी सविता देवी भी शामिल थी। रेलवे ट्रैक पर लक्ष्मी का शव मिला था
बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि 20 सितंबर को चिचाकी स्टेशन के पोल नंबर 335/31 के पास रेलवे ट्रैक पर लक्ष्मी का शव मिला था। जांच के दौरान पुलिस ने उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, विनोद मंडल पिछले छह-सात साल से लक्ष्मी के संपर्क में था। विनोद, लक्ष्मी की पढ़ाई, खाने-पीने और दूसरी जरूरतों के लिए उसे कैश और ऑनलाइन पैसे देता था। परीक्षा केंद्र आने-जाने के लिए भी आर्थिक मदद करता था। पुलिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए लक्ष्मी को करीब डेढ़ लाख रुपए की जरूरत थी। घर से आर्थिक मदद नहीं मिलने पर वह विनोद मंडल से एकमुश्त डेढ़ लाख रुपए मांग रही थी। लगातार दबाव के कारण विनोद परेशान था और उसने लक्ष्मी की हत्या की योजना बनाई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles