![]()
बिहार के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की मनमानी प्रतिनियुक्ति पर अब स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह रोक लगा दी है। विभाग के सचिव कुमार रवि ने राज्य के सभी डीएम को पत्र जारी किया है। आदेश के अनुसार, विभाग द्वारा किसी स्थान विशेष पर तैनात किए गए डॉक्टरों को अब जिला स्तर से कहीं और प्रतिनियुक्त नहीं किया जा सकेगा। सचिव ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2025 में बाढ़ और त्योहारों के दौरान दी गई अस्थायी तबादलों की छूट अब प्रभावी नहीं है। उस आधार पर किए गए सभी पुराने आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द माने जाएंगे। दरअसल, विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सिविल सर्जन अपने स्तर से ही डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति कर रहे हैं। इससे न केवल प्रशासनिक जटिलताएं पैदा हो रही हैं, बल्कि अनावश्यक अदालती मामले भी बढ़ रहे हैं।

