Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया पहुंचे गिरिडीह:रामनवमी पर डीजे बजाने को लेकर कहा- हिंदू एकजुटता दिखाएंगे


गिरिडीह में हिंदूवादी नेता डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने रामनवमी पर डीजे बजाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार हिंदू समाज अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करेगा। डॉ. तोगड़िया एक दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंचे थे, जहां उन्होंने डुमरी में हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित एक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. तोगड़िया ने हिंदू नववर्ष को भारतीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। ‘हर घर से हिंदू युवक संगठन से जुड़कर समाज को मजबूत करें’ उन्होंने युवाओं से राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर घर से हिंदू युवक संगठन से जुड़कर समाज को मजबूत करें। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न स्थानों पर अखाड़ों की शुरुआत की जा रही है और हनुमान चालीसा केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं। रामनवमी के दौरान डीजे बजाने को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार हिंदू रामनवमी में दिखाएंगे कि डीजे कैसे बजता है और हिंदू क्या होता है। उनके इस बयान का कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने समर्थन किया। इसी क्रम में शहर के मोदी धर्मशाला में भी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के बैनर तले एक अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने हिंदू नववर्ष के मौके पर समाज को एकजुट करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles