Top 5 This Week

Related Posts

तनिष्क लूटकांड में बदमाशों को शरण देने वाला गिरफ्तार:दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने लूटे थे गहने, अब भी 7वां आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर


आरा पुलिस को चर्चित तनिष्क लूटकांड में एक और बड़ी सफलता मिली है। लूट में शामिल बदमाशों को शरण देने वाले एक आरोपी श्रीराम सिंह को गिरफ्तार किया है। जो बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव का रहने वाला है। एसपी राज ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले अपराधी 3 से 7 मार्च 2025 के बीच श्रीराम सिंह के घर पर ठहरे थे। इसके बाद सभी बदमाश सिन्हा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में जाकर छिपे थे। अनुसंधान के दौरान श्रीराम सिंह का नाम सामने आया और पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य फरार सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
7वां आरोपी अब भी फरार इस मामले में अब तक कुल 23 बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि लूटकांड में शामिल सातवां अपराधी ‘बाबा’ अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं, 6 फरवरी को इस कांड में शामिल प्रिंस नामक अपराधी वैशाली में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। बता दें कि 10 मार्च 2025 को आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत शीश महल चौक स्थित तनिष्क शोरूम में सात अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर करीब साढ़े दस करोड़ रुपए के जेवरात लूट लिए थे। अपराधी दो अलग-अलग बाइक से आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। लूट के बाद बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा के पास भाग रहे अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान सारण जिले के दो बदमाश विशाल गुप्ता और कुणाल पुलिस की गोली से घायल हो गए थे। पुलिस ने उनके पास से दो देसी पिस्टल, दस कारतूस और लूटे गए जेवरात से भरे दो बैग भी बरामद किए थे। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का सफाया कर दिया

Spread the love

Popular Articles