Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला घायल, गंभीर

Dhanbad News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला घायल, गंभीर

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एट लेन रोड भेलाटांड़ के पास शुक्रवार की रात सड़क पर खड़े एक टेंपो को बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक पर सवार द ब्लू इन होटल की महिला कर्मचारी रेणू राय गंभीर रूप से घायल हो गयीं. जानकारी के अनुसार रेणू राय ड्यूटी खत्म कर होटल के एक सहकर्मी के साथ बाइक (जेएच 10 डीए 1199) से अपने घर सुगियाडीह जा रही थी. इस दौरान सर्विस लेन में खड़े टेंपो (जेएच10 बीवाइ 9527) से बाइक की टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक पर बैठी रेणू राय सड़क पर गिर गयी. उनके पैर की हड्डी टूटकर बाहर निकल गयी. बाइक चालक को भी चोट लगी है. सूचना मिलने पर होटल संचालक मनोज कुमार पहुंचे और घायल महिला कर्मी को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया. उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलने पर ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स”” के अध्यक्ष गौतम मंडल भी पहुंचे और पीड़ित को मदद की. बरवाअड्डा पुलिस ने बाइक व टेंपो को जब्त कर लिया है.

The post Dhanbad News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला घायल, गंभीर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles