Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तसलीमा नसरीन के लिए बुद्धदेव भट्टाचार्य और ममता बनर्जी ने जो नहीं किया, शुभेंदु अधिकारी ने कर दिया

Taslima Nasrin Returns Kolkata: दो बार निर्वासन का दर्द झेल चुकीं बांग्लादेशी मूल की प्रसिद्ध लेखिका और कवियित्री तसलीमा नसरीन का 19 साल लंबा इंतजार शनिवार को खत्म हुआ. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जब चाहें, तब कोलकाता आ सकतीं हैं. जितनी बार चाहें, उतनी बार कोलकाता आ सकतीं हैं. उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी. शुभेंदु अधिकारी ने तसलीमा नसरीन के लिए वो सब बातें कहीं, जो बंगाल के 2 पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और ममता बनर्जी नहीं कर सके. अधिकारी ने कोलकाता में नसरीन के लिए आवास के इंतजाम का भी आश्वासन दिया.

शुभेंदु के 6 मिनट का संबोधन और तालियों की गूंज

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 6 मिनट के अपने संबोधन में तसलीमा नसरीन को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उनकी व्यक्तिगत जवाबदेही है. मुख्यमंत्री के इतना कहते ही पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. इसके साथ ही लेखिका के लिए कोलकाता में एक स्थायी आवास की मांग भी लोगों ने उठायी. इस पर चीफ मिनिस्टर ने आश्वासन दिया कि वह तसलीमा नसरीन के लिए कोलकाता में घर की व्यवस्था करेंगे.

तसलीमा नसरीन के लिए बुद्धदेव भट्टाचार्य और ममता बनर्जी ने जो नहीं किया, शुभेंदु अधिकारी ने कर दिया

बुद्धदेव और ममता को तसलीमा ने लिखी थी चिट्ठी

अगस्त 2009 में न्यू यॉर्क जाने से पहले तसलीमा नसरीन ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को 2 पन्नों का और उनकी उत्तराधिकारी ममता बनर्जी को 1 पन्ने का पत्र लिखकर कोलकाता लौटने की गुहार लगायी थी. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी उनके पत्र का जवाब नहीं दिया. शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेशी लेखिका को वह आश्वासन दिया, जो वह चाहतीं थीं.

ये भी पढ़ें: तसलीमा नसरीन के कार्यक्रम में हुआ हंगामा, जानें दर्शकों ने किस बात का किया विरोध

‘मैं 19 साल तक कोलकाता से पूछती रही- मेरा कसूर क्या था?’

संबोधन के समय तसलीमा नसरीन कुछ देर के लिए भावुक हो गयीं. उन्होंने कहा- इन 19 सालों में मैं कोलकाता से पूछती रही कि मेरा क्या कसूर था? मुझे क्यों जाना पड़ा? आज मैं कोई जवाब मांगने नहीं आयी हूं. मैं यह कहने आयी हूं कि मैं लौट आयी हूं. मेरी आंखों में आंसू हैं, सीने में बहुत दर्द है, लेकिन प्यार भी है. इस शहर ने मुझे रुलाया, मुझे जाने पर मजबूर किया, लेकिन इतने सालों तक मैंने एक दिन लौटने का सपना संजोकर रखा. 19 साल मेरे जाने और आने के बीच खड़े रहे, लेकिन इस दरवाजे का खुलना साबित करता है कि अन्याय लंबा तो हो सकता है, पर स्थायी कभी नहीं.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में भावुक हुईं तसलीमा नसरीन, समान नागरिक संहिता का किया समर्थन

बीजेपी नेताओं की मौजूदगी और बदलती राजनीति

कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मौजूद थे. इनमें वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता, नगर विकास मंत्री अग्निमित्र पॉल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कल्याण चक्रवर्ती और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तथागत रॉय शामिल थे.

तसलीमा के लिए अग्निमित्रा पॉल ने पढ़ी कविता

कार्यक्रम के दौरान मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बेघर लेखिका के लिए खुद द्वारा रचित एक कविता का पाठ किया. वहीं, स्वपन दासगुप्ता ने दिल्ली में तसलीमा के पड़ोसी रहने के दिनों को याद किया. इस समारोह के साथ ही कोलकाता में तसलीमा नसरीन को अपना घर मिलने और शहर द्वारा उन्हें एक बार फिर से अपनाये जाने की नयी उम्मीद जगी है.

ये भी पढ़ें: तसलीमा नसरीन के सम्मान समारोह में बोले शुभेंदु अधिकारी- बंगाल में धमकी का दौर खत्म, जब चाहें बंगाल आइए

किसने किया था सम्मान समारोह का आयोजन?

कार्यक्रम राज्य का आयोजन सरकार ने नहीं, लेखिका की वापसी के लिए संघर्ष कर रहे विभिन्न संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों के एक समूह ने किया था. मंच से उन्हें यह भरोसा दिया गया कि अब कोलकाता में उनका स्वागत है. वे यहां निर्भीक होकर रह सकती हैं.

The post तसलीमा नसरीन के लिए बुद्धदेव भट्टाचार्य और ममता बनर्जी ने जो नहीं किया, शुभेंदु अधिकारी ने कर दिया appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles