Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तस्कर ने एक पुड़िया ब्राउन शुगर का 500 मांगा, बोला- जब चाहिए मिलेगा


राजधानी रांची में सड़क पर खुलेआम नशीला पदार्थ बिक रहा है। हालात इतने भयावह हैं कि ब्राउन शुगर, गांजा और दूसरे नशीले पदार्थ ऑन डिमांड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सिर्फ एक कॉल या सोशल मीडिया चैट से सप्लायर घरों तक नशीले पदार्थों की होम डिलीवरी कर रहे हैं। एक ​संगठित गिरोह इस धंधे को चला रहा है। भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में यह खुलासा हुआ है।

भास्कर रिपोर्टर दो तस्करों तक पहुंचा। कांटाटोली िस्थत बॉडी बिल्डर ग्राउंड में खुलेआम धंधा चल रहा था। वहां एक कंडम गाड़ी में नशे में धुत चार-पांच युवक बैठे थे। ब्राउन शुगर की बात की तो सद्दाम नामक युवक ने एक पैकेट निकाला, जिसमें कई छोटी-छोटी पुड़िया थी। एक पुड़िया दिखाते हुए उसने 500 रुपए मांगा। कहा कि फोन कीजिएगा…जब जितना माल चाहिए, मिल जाएगा। उसने अपना मोबाइल नंबर (6200906616) भी दिया। रिपोर्टर वहां से रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा। वहां एक ठेके पर महिला गांजा बेच रही थी। रिपोर्टर ने गांजे की बात की तो उसने 100 रुपए मांगा। पैसे लेते ही गांजा की पुड़िया थमा दी। हैरानी की बात यह है कि पास ही में ट्रैफिक पुलिस पिकेट है, जहां पांच-छह पुलिसकर्मी हमेशा रहते हैं। इसके बावजूद महिला बेखौफ होकर गांजा बेच रही थी। इसके बाद रिपोर्टर आजाद हिंद बस्ती पहुंचा तो वहां भी खुलेआम नशे का कारोबार हो रहा था। हालांकि पुलिस नशे के तस्करों पर शिकंजा कसने की बात कहती है। लेकिन राजधानी के जो हालात दिखे, वे चौंकाने वाले थे। किसी तस्कर पर पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखा। कोडवर्ड में मिल रहा नशा: नशे के सामान की बिक्री कोड वर्ड में हो रही है। माल, ग्रीन, चॉकलेट, स्टफ, सामान, स्टोन, पार्सल, व्हाइट, ब्लैक बीए, डीश और स्पेशल शब्दों के जरिए डील होती है। पुलिस से बचने के लिए बातचीत सोशल मी​िडया पर होती है। पेमेंट भी ऑनलाइन लिया जाता है। स्कूल-कॉलेज के छात्र और युवा इसके निशाने पर होते हैं। एसएसपी बोले… सूचना मिले तो पुलिस को सूचित करें रांची एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि नशे कारोबार के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। छह माह में 100 से अधिक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया गया है। इससे कारोबार में काफी कमी आई है। लोगों से अपील है कि कहीं भी ऐसी सूचना मिले तो फौरन पुलिस को सूचित करें। पुलिस भी छापेमारी कर रही है। एक पुड़िया का 100 रुपए लगेगा, भरा सिगरेट कम में मिलेगा: सप्लायर रिपोर्टर : माल मिलेगा क्या महिला : बताइए… कितना का चाहिए रिपोर्टर : 20 का चाहिए महिला : 20 रुपए का तो नहीं मिलेगा रिपोर्टर : कितने का है महिला : 100 रुपए का एक पुड़िया मिलेगा रिपोर्टर: एक पुड़िया महिला: भरा हुआ सिगरेट कम में मिलेगा रिपोर्टर : कहां का माल है महिला: ये नहीं मालूम। जितना माल चाहिए, मिल जाएगा, बस एक कॉल कीजिएगा : सद्दाम रिपोर्टर : माल चाहिए…मिलेगा सद्दाम: क्या माल चाहिए रिपोर्टर : वही सद्दाम : बीएस रिपोर्टर : हां सद्दाम : कितना पुड़िया चाहिए रिपोर्टर : एक सद्दाम : 500 निकालिए, मिल जाएगा रिपोर्टर : माल दीजिए, पैसा दे रहे है सद्दाम : एक हाथ से पैसा दीजिए, एक हाथ से माल लीजिए। जब जितना माल चाहिए, मिल जाएगा। बस हमें कॉल कीजिएगा। नेक्सस में महिलाएं भी : कांटा टोली में असाफ व सद्दाम, नदी ग्राउंड में लंगड़ा मौसीन और आजाद हिंद ब​स्ती में गमछा भाई। ये वो लोग हैं, जिनके पास आसानी से ब्राउन शुगर और गांजा मिल जाता है। इसके अलावा साहिल उर्फ चरका, मो. एजाज उर्फ बाबू, अवधेश यादव, अनिल, मुन्ना और कन्हैया भी बड़े नाम हैं। इस नेक्सस में महिलाएं भी शामिल हैं। शहर के इन इलाकों में फैला है नेक्सेस हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का नदी ग्राउंड, कांटाटोली का बॉडी बिल्डर ग्राउंड, अरगोड़ा का आजाद हिंद बस्ती, मदर टेरेसा ग्राउंड, सुखदेव नगर थाने का रुगड़ी गढ़ा, विद्यानगर, पुंदाग, कांटाटोली, डोरंडा, नामकुम, रातू रोड और धुर्वा जैसे इलाके नशे का हॉटस्पॉट बन चुके हैं। शाम ढलते ही इन इलाकों में धंधा शुरू हो जाता है। सड़क किनारे, सुनसान गलियों, नदी-डैम के किनारे और पार्क के आसपास यह गिरोह सक्रिय हो जाता है। सैंपल दिखा तस्करों का दावा- सबकुछ मिलेगा

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles