रांची | शारदा ग्लोबल स्कूल में आयोजित 12वीं रांची जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता (दो दिवसीय) का समापन हुआ। शारदा ग्लोबल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूल की डायरेक्टर अकेडेमिक्स रंजना स्वरूप, प्राचार्या जसमीत कौर और अनुज रंजन ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाए तथा टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजन रांची जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से किया गया, जिसमें जिलेभर से 970 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और रेफरी, विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों तथा ओपन क्लब से शामिल हुए। ऑल ओवर विजेता सरला बिरला पब्लिक स्कूल रहा।


