Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तारापीठ होटल अग्निकांड : पटना के तीन लोगों को किया गया रेस्क्यू, मेघालय के पांच और अलीपुरदुआर के चार की हुई मौत

आसनसोल/बीरभूम से शिवशंकर ठाकुर की रिपोर्ट

तारापीठ होटल अग्निकांड में मृतकों की संख्या नौ पहुंच गयी है. जिसमें पांच मेघालय के और चार अलीपुरद्वार इलाके के निवासी हैं. इस अग्निकांड में पटना (बिहार) के अर्चना सिंह, युवराज सिंह और अनुभाग सिंह को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया है.

कुल 43 यात्री रुके थे तारापीठ के होटल में

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीरभूम जिला के तारापीठ इलाके में स्थित विदेशिनी यात्री निवास (होटल) में कुल 43 यात्री रुके थे. जिसमें 28 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. कुल छह यात्रियों का इलाज चल रहा है और नौ की मौत हो गयी है. इस होटल में सोमवार तड़के आग लग गयी थी. जिसमें लोगों की मौत हुई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मृतकों की सूची

मेघालय के शिव बारी बगनारा, साउथ गरहिल के कुल 11 यात्री इस होटल में रुके थे. जिसमें से राजेन्द्र नाथ, उनकी पत्नी आशा नाथ, उनका पुत्र आयुषनाथ, बुरान मोदक, उनका पुत्र शिवराज मोदक के साथ अलीपुरदुआर इलाके के निवासी कमल राय, अमित पाल, सुबीर साहा और राजेश शर्मा की मौत हो गयी.

Also Read: तारापीठ होटल अग्निकांड: आंख खुली तो चारों तरफ था सिर्फ धुआं, जानें कमरे से कैसे सुरक्षित निकले लोग

छह घायलों का चल रहा है इलाज

मेघालय के 11 सदस्यों में से पांच की मौत हो गयी और गंभीर रूप से झुलस गये हैं. गणेश दे, उनकी पत्नी झरना दे, चंद्रिका नाहा, उनकी पत्नी दोलन नाहा, उनकी बेटी जितिप्रिया नाहा और माधवी मोदक का इलाज चल रहा है.

Also Read: तारापीठ होटल अग्निकांड: रिसेप्शन से फैली आग, कमरे से बाहर भी निकल नहीं पाये लोग, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई सात

बचाये गये लोग
बचाये गये लोग

हताहतों की सूची
हताहतों की सूची

The post तारापीठ होटल अग्निकांड : पटना के तीन लोगों को किया गया रेस्क्यू, मेघालय के पांच और अलीपुरदुआर के चार की हुई मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles