तार टूटा मधुनिया में, बिजली काट दी चास व मामरकुदर की

Date:

चास में आंधी व बारिश के कारण बिजली की स्थिति खराब हो गई है। फॉल्ट कहीं और, बिजली कहीं और की काट दी जाती है। सोमवार की शाम मामरकुदर सब स्टेशन के मधुनिया फीडर में पेड़ की डाली टूटने से तार टूट गया। इसके बाद मामरकुदर सब स्टेशन और चास सबस्टेशन के सभी फीडरों की बिजली काट दी। करीब 10 घंटे बिजली बंद रही। वहीं उकरीद मोड़ के समीप 33000 लाइन में फॉल्ट आने के कारण पूरे बारी को-ऑपरेटिव सबस्टेशन में मंगलवार की सुबह 10 बजे से 04 बजे तक बिजली काट दी गई। इधर, विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारियों के बयान में विरोधाभास रहता है। इसके कारण उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं मिल पाती है। बीते शाम मधुनिया गांव में ग्रिड लाइन पर तार टूटकर गिरने की पुष्टि पदाधिकारी ने की, जबकि कर्मचारी ने चास में तार टूटने की सूचना दे दी गई। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आंधी का असर बोकारो में भी, कई सेक्टरों में 6 घंटे बिजली बाधित इधर, सोमवार की शाम आई तेज आंधी के कारण बोकारो शहर के भी कई सेक्टरों में 05 से 06 घंटे बिजली कटौती हुई। इसका असर दूसरे दिन मंगलवार को भी देखने को मिला। यहां पर भी कई स्थानों में पेड़ की डालियों की छंटाई के लिए 04-05 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दैारान लक्ष्मी मार्केट, सेक्टर 02, सेक्टर 12, सिटी सेंटर सहित कई अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बुधवार को भी कई स्थानों में पेड़ों की छंटाई के कारण बिजली बंद रखने की संभावना है। हेल्पलाइन नंबर जारी की जाएगी : डीजीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp