Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रामबंध में सेल-इस्को स्टील प्लांट की जमीन से अतिक्रमण हटाया

पिछले साल 72 हजार टैंकर पानी किया था सप्लाई, तैयार किया जा रहा इस वर्ष का आकलन

बर्नपुर.

सेल-इस्को स्टील प्लांट के एस्टेट विभाग की सुरक्षा टीम ने कंपनी की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए रामबंध क्षेत्र में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. इस अभियान का उद्देश्य कंपनी की संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त रखना और अनधिकृत निर्माण रोकना है.

निगरानी के दौरान अवैध निर्माण की पहचान

10 मार्च 2026 को नियमित निगरानी और गश्त के दौरान एस्टेट विभाग की सुरक्षा टीम ने रामबंध इलाके में कंपनी की जमीन पर अवैध रूप से बने स्थायी निर्माणों को चिह्नित किया. जांच में पाया गया कि ये निर्माण बिना किसी वैध अनुमति के किये गये थे.

जेसीबी से हटाई गयी अवैध संरचनाएं

स्थिति को देखते हुए सुरक्षा टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से अवैध संरचनाओं को हटा दिया. इस कार्रवाई के जरिए कंपनी की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया और भविष्य में ऐसे प्रयासों को रोकने का संदेश दिया गया.

एस्टेट विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी की जमीन और परिसरों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि कंपनी की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गयी है और किसी भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण पर सख्त कदम उठाये जायेंगे. कंपनी प्रबंधन ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे कंपनी की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण या कब्जा न करें और नियमों का पालन करें. यह कार्रवाई कंपनी की संपत्तियों की सुरक्षा और व्यवस्थित प्रबंधन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

The post रामबंध में सेल-इस्को स्टील प्लांट की जमीन से अतिक्रमण हटाया appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles