तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज रिम्स के कर्मचारियों ने सोमवार को निदेशक कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान, पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि डॉक्टरों से लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मियों तक को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की जा रही है, अब तक इसपर निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने निदेशक कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। घेराव की सूचना मिलने के बाद रिम्स निदेशक कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वेतन भुगतान को लेकर स्वास्थ्य विभाग और रिम्स के वित्त विभाग के बीच लगातार बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेजरी घोटाले से उत्पन्न तकनीकी समस्याओं के कारण वेतन भुगतान प्रभावित हुआ है। हालांकि विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जल्द ही कर्मचारियों के खाते में वेतन राशि भेज दी जाएगी। पुरानी पेंशन योजना के संबंध में निदेशक ने बताया कि वर्ष 2025 में ही इस प्रस्ताव को रिम्स की शासी परिषद (जीबी) की बैठक में मंजूरी देकर स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया था। अब इस पर विभागीय स्वीकृति का इंतजार है।
तीन माह से वेतन नहीं, भड़के रिम्स कर्मियों ने निदेशक कार्यालय घेरा