Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तृणमूल उम्मीदवार लवली मैत्रा के हैशटैग में दिखा बांग्लादेश, बंगाल की राजनीतिक छिड़ी नयी बहस

मुख्य बातें

Lovely Maitra: कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव में बांग्लादेश एक बड़ा मुद्दा होता है. तृणमूल उम्मीदवार लवली मैत्रा का सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट आया है. भाजपा इसको लेकर हमलावर है. भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा है कि यह एक भयावह प्रवृत्ति का प्रतिबिंब है. उन्होंने कहा कि तृणमूल उम्मीदवार की ओर से बंगाल के वोटों को बांग्लादेश के वोटों के रूप में प्रचारित करना आश्चर्यजनक है. क्या पश्चिम बंगाल को लेकर तृणमूल कांग्रेस का यही नजरिया है. बंगाल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता ने तृणमूल पर सवाल उठाते हुए इसपर बहस छेड़ दी है. इस मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. हालांकि, विवाद के बाद लवली ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है.

शुभेंदु अधिकारी ने साधा ममता पर निशाना

बताया जाता है कि लवली मैत्रा के फेसबुक से एक पोस्ट किया गया. उसमें लिखा था- सोनारपुर दक्षिण के लोगों, आइए अपने वोटों से भविष्य का निर्माण करें. सक्रिय रहें, अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं. इस कैप्शन के नीचे कई ‘कीवर्ड’ को ‘हैशटैग’ के रूप में इस्तेमाल किया गया है. इनमें से एक ‘#BangladeshVote’ है. भाजपा ने इस बात को प्रमुखता से उठाया है. भाजपा नेता और विधानसभा में नेता विरोधी दल शुभेंदु अधिकारी ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा- ममता बनर्जी ग्रेटर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं. यह उनका स्पष्ट एजेंडा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल को बांग्लादेश बनाने का सपना देख रही तृणमूल

सोनारपुर दक्षिण विधानसभा से लवली के प्रतिद्वंद्वी, सोनारपुर दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार रूपा गंगोपाध्याय ने कहा- मुझे समझ नहीं आ रहा, क्या वह बांग्लादेश में चुनाव लड़ रहे हैं या क्या वह अब भी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने का सपना देख रहे हैं. उन्हें ज्यादा वोट नहीं मिलेंगे, एसआईआर में कई नाम छूट गए हैं. लेकिन शायद उन्हें अब भी लगता है कि बांग्लादेशी उन्हें वहां से वोट देंगे. तृणमूल प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा- लवली की पोस्ट में हैशटैग को लेकर जो विवाद हुआ है, दरअसल अब तो सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के कुछ बेटे सोशल मीडिया संभालते हैं. वो भी यही कर रहे हैं. मैं इसका समर्थन नहीं कर रहा, लेकिन भाजपा एक मामूली बात को मुद्दा बना रही है, उसे यह मौका क्यों दिया जाए.

Also Read: बंगाल में वोटर लिस्ट से हटे लाखों नाम, आज दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलेगी तृणमूल

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles