
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी की भतीजी वृष्टि मुखर्जी मंगलवार को अपने घर में मृत मिली हैं. आशंका जतायी जा रही है कि वृष्टि ने आत्महत्या की है. कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी दी है.
मार्च 2023 में चली गयी थी वृष्टि की नौकरी
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वृष्टि मुखर्जी (28) ने बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मार्च 2023 में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद उनकी नौकरी चली गयी थी. हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया है कि वृष्टि ने कैसे आत्महत्या की.
स्कूल में नॉन-टीचिंग स्टाफ थी ममता की भतीजी
वृष्टि मुखर्जी एक स्कूल में नॉन-टीचिंग स्टाफ थीं. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के स्कूलों में हुई नियुक्तियों को रद्द करने के आदेश दिये थे. कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी नियुक्तियों में कथित अनियमितता के आरोपों के बाद तमाम नियुक्तियों को रद्द करने के आदेश दिये थे.
ये भी पढ़ें: बंगाल के 32 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत, नियुक्ति रद्द करने के फैसले को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से चली गयी थी 26000 लोगों की नौकरी
इस आदेश के तहत 26,000 शिक्षकों और गैर-शिक्षकों यानी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ की नौकरी चली गयी थी, क्योंकि इनलोगों पर गैरकानूनी तरीके से नौकरी हासिल करने के आरोप थे. आरोप यह भी था कि बड़े पैमाने पर नेताओं के करीबी लोगों को चेहरा देखकर नौकरी दी गयी थी. बड़ी संख्या में लोगों ने रिश्वत देकर नौकरी ली थी.
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! 12,445 शिक्षकों की भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट जारी, इसी माह होंगे इंटरव्यू
The post तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की भतीजी वृष्टि मुखर्जी बीरभूम में मृत मिलीं appeared first on Prabhat Khabar.
