Tuesday, September 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तेजस्वी यादव बोले-ज्ञानेश कुमार गिरफ्तार की गिरफ्तारी हो:कहा- चुनाव में लगातार वोटों की चोरी कर भाजपा जीती, कल इंडिया गठबंधन की बैठक


दिल्ली में कल इंडिया गठबंधन की बैठक है। इसी सिलसिले में मंगलवार शाम तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर कई मुद्दों को लेकर बिहार सरकार का घेरा। तेजस्वी ने कहा, जिस तरह चुनाव आयोग की भूमिका पूरे देश की जनता के सामने उजागर हुई है, उससे यह गंभीर सवाल खड़ा होता है कि चुनाव में लगातार वोटों की चोरी कराकर भाजपा को जिताने का काम किया जा रहा था। इसकी शुरुआत खास तौर पर बिहार से की गई और फिर इसे पूरे देश में लागू किया गया। चुनाव आयोग के दो चुनाव आयुक्तों ने इसका पर्दाफाश किया है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है। तेजस्वी बोले- एक ज्ञानेश जाएंगे तो भाजपा में कई आएंगे भी आगे कहा, कल इंडिया गठबंधन की 11 बजे बैठक है। उस बैठक में शामिल होने के लिए हम दिल्ली जा रहे हैं। अगर कोई भी व्यक्ति आएगा और वोट की चोरी करेगा, लोकतंत्र को खत्म कर देगा और संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त किया जाएगा, तो देश कैसे चलेगा? ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी होनी चाहिए। एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो भाजपा ऐसे कई ज्ञानेश कुमार लाने का काम करेगी। भाजपा चुनाव जीतने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर रही है और उनका दुरुपयोग कर रही है। जरूरी है कि देश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए काम करे। बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल किया नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री कानून से ऊपर हो गए हैं। आम जनता पर पॉक्सो लगता है, लेकिन मुख्यमंत्री पर पॉक्सो के तहत एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। पूरी दुनिया ने देखा है कि बिहार में लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और यहां राक्षसराज तथा गुंडाराज कायम हो गया है। अत्याचारी लोग शासन कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा, घर हो, बाहर हो, अस्पताल हो या कॉलेज बिहार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। सम्राट चौधरी एक चयनित मुख्यमंत्री हैं। न उनके नाम पर वोट मिला है और न उनके काम के नाम पर वोट मिला है। उनके ऊपर हत्या के मामले से जुड़े आरोप भी हैं। बिहार उनसे संभल नहीं रहा है। अधिकारियों के घरों पर छापे पड़ रहे हैं और करोड़ों-करोड़ों रुपये बरामद हो रहे हैं। वहीं, राज्य का खजाना खाली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles