Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

तेज गर्मी में रिहायशी क्षेत्र में घुसा कोबरा:वन विभाग की टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा, कहा- सांपों से डरने की बजाए सावधानी बरतनी जरूरी


बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति स्कूल, काण्डरा के पास मंगलवार देर रात एक कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर बोकारो वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बीएसएल सुरक्षा विभाग के सर्प मित्र एम. पी. पांडेय के सहयोग से सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। तेज गर्मी की वजह से ठंड की तलाश में अक्सर सांप घरों में घुस जाते हैं। कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान, वहां मौजूद स्थानीय लोगों को सर्पदंश से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सर्प मित्र एम. पी. पांडेय ने बताया कि सांपों से डरने के बजाय सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है। सांप काटे तो घरेलू उपचार से बचना चाहिए उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी को सांप काट ले, तो घबराने की बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। किसी भी प्रकार के घरेलू उपचार से बचना चाहिए, क्योंकि यह स्थिति को और बिगाड़ सकती है। वन विभाग के फॉरेस्टर अधिकारी भगवान मुर्मू और रतन राय ने भी मौके पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरण में सांपों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सांप पारिस्थितिकी तंत्र का एक अहम हिस्सा हैं और खेतों में चूहों जैसे हानिकारक जीवों की संख्या को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles