Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक को मारी टक्कर:गिरिडीह में बच्चा समेत तीन लोग गंभीर, एंबुलेंस देरी पर लोगों में आक्रोश


गिरिडीह के पथलानवाडीह के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक इनोवा कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसका पैर टूट गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया। रांची से गिरिडीह आ रही थी कार जानकारी के अनुसार JH10BV2018 नंबर की इनोवा कार रांची से जमुआ होते हुए गिरिडीह की ओर आ रही थी। इसी दौरान पथलानवाडीह के समीप सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जो पचम्बा से रामबा की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपने वाहन से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य दो लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त इनोवा और बाइक को जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। एंबुलेंस की देरी पर भड़के लोग घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि हादसे की सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो घायलों को अस्पताल ले जाने में और अधिक देर हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाया जाए, ताकि समय पर घायलों को इलाज मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles