Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तेज रफ्तार बुलेट ने 2 पैदल यात्रियों को मारी टक्कर:जहानाबाद में एक महिला की मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल


जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना साहोविगहा गांव के समीप हुई, जब एक तेज रफ्तार बुलेट ने दो पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया मृतक की पहचान साहोविगहा गांव निवासी 35 वर्षीय रीता देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति कौशलेंद्र कुमार के साथ रहती थीं। घायल व्यक्ति गया जिले के नादरा गांव निवासी मिथिलेश कुमार हैं। बताया गया कि रीता देवी और मिथिलेश कुमार दोनों नहर पर गाड़ी पकड़ने के लिए आए थे और साहोविगहा से लखावर जा रहे थे। सड़क पर आते ही विपरीत दिशा से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी टक्कर इतनी भीषण थी कि रीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिथिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मिथिलेश कुमार को इलाज के लिए घोसी पीएससी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने रीता देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना के बाद बुलेट मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। घायल मिथिलेश कुमार ने बताया कि वह अपनी नानी के घर आए हुए थे और मामी (रीता देवी) के साथ लखावर जा रहे थे, तभी अचानक बुलेट ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि वाहन तेज रफ्तार में था। इस घटना के बाद रीता देवी के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles