Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तेलमच्चो से टीवी टावर चौक तक बनेगी फोरलेन सड़क, घटेगी दूरी : ढुलू महतो


बोकारो | बोकारो-धनबाद को जोड़ने वाली तेलमच्चो ब्रिज से सेक्टर-6 टीवी टावर चौक तक करीब 47.18 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसका शिलान्यास शुक्रवार को तेलमच्चो ब्रिज के पास सांसद ढुलू महतो और बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। परियोजना को 22 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सांसद ने कहा कि फोरलेन सड़क बनने से गोला, पेटरवार और रांची की ओर जाने वाले लोगों को करीब 15 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे समय और ईंधन की बचत होगी तथा हजारों लोगों का आवागमन आसान होगा। कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी। विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि यह बोकारो के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। सड़क निर्माण को लेकर बीएसएल से एनओसी मिल चुकी है। हालांकि, सेक्टर-11 रेलवे फाटक के पास से सड़क गुजरने के कारण प्रस्तावित पुल के लिए रेलवे की एनओसी अभी लंबित है। रेलवे से जल्द एनओसी मिलने की उम्मीद है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय, एंजेला सिंह, पार्वती महतो आदि मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles