Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तेली उत्थान समाज की बैठक कल होगी


भास्कर न्यूज | लोहरदगा श्रीहरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन- पूजन के साथ नूतन शैक्षणिक सत्र आरंभ हुआ। इस दौरान शांति आश्रम के आचार्य आशीष कुमार आर्य के द्वारा हवन पूजन कार्यक्रम कराया गया। साथ ही धनेश्वर आर्य, उमेश आर्य, आशिक आर्य, रंजन आर्य, दुर्गा आर्य के द्वारा पांच कुंड में हवन किया गया। हवन पूजन में विद्यालय के बच्चे एवं आचार्य आचार्यागण सम्मिलित हुए। वहीं प्रांतीय शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, सुमन राय, ममता बंका, विद्यालय अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल व प्रधानाध्यापिका सुधा देवी के द्वारा मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीपप्रज्वलित किया गया। जिसके बाद हवन पूजन कर नए सत्र का प्रारंभ किया गया।प्रधानाध्यापिका ने कहा कि भैया बहनों के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के लिए भगवान की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। लोहरदगा |छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक 5 अप्रैल को संध्या पांच बजे तेली धर्मशाला में आहूत की गई है। इसकी जानकारी देते हुए सीटीयूएस जिला अध्यक्ष प्रो शिव दयाल साहू ने जिला समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बैठक में शामिल होने की अपील की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles