Monday, October 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

त्रिपुरा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए डुमरी के जवान


डुमरी| देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात गुमला जिले के डुमरी प्रखंड निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान प्रबोध तिर्की (43) देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। त्रिपुरा के मीनू बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान डकैतों के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद 23 अक्टूबर को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव आकाशी के पकरीटोली लाया गया। यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। वीर जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles