![]()
खेलगांव थाने में तैनात दारोगा व सिपाही को चकमा देकर शौचालय से भागने वाले कैदी को पुलिस ने मौलाना आजाद कॉलोनी से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम अशफाक अंसारी है और वह नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित गली नंबर 11 का रहने वाला है। फिलहाल वह गाड़ी होटवार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास किराए पर रहता था। चोरी के आरोप में अशफाक को पकड़कर खेलगांव थाना लाया गया था। हालांकि हाजत में बंद अशफाक लगातार शौच जाने की जिद कर रहा था, जिसके बाद ड्यूटी में तैनात दारोगा शिवनंदन कुमार, सिपाही नीलकंठ कुमार ओहदार की निगरानी में कैदी को शौच कराने शौचालय ले गए। इसी दौरान वह वेंटिलेटर से छलांग लगाकर फरार हो गया था। कैदी के भागने की सूचना के बाद एसएसपी ने ड्यूटी में तैनात दारोगा व सिपाही को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया है। वहीं थानेदार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

