Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

थाना प्रभारी के ऑफिस में घुसकर दी हत्या की धमकी:बेगूसराय में दबंग ने कहा- वर्दी उतरवा दूंगा; शराब तस्करी में बाधा बन रही पुलिस


बेगूसराय के लोहिया नगर थाना में एक दबंग ने थाना प्रभारी (SHO) के चैंबर में घुसकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनके साथ गाली-गलौज की और नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी। लोहिया नगर थाना प्रभारी विकाश कुमार ने बताया कि वह अपने कार्यालय कक्ष में सरकारी काम का निपटारा कर रहे थे। इसी दौरान बाधा वार्ड नंबर-29 का रहने वाला कुंदन कुमार सिंह अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल BR09AZ-1386 से थाना परिसर पहुंचा। इसके बाद अचानक उनके चैंबर में दाखिल हुआ और चिल्लाते हुए धमकी देने लगा। बदमाश ने कहा कि पुलिस उसके जमीन और शराब के अवैध कारोबार में बाधा खड़ी कर रही है। आरोपी ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि इसका अंजाम बुरा होगा, जैसा मोहनपुर में हत्या हुई थी, वैसी ही अनेक घटनाएं करेंगे। उसने भद्दी-भद्दी गालियां देने के साथ वर्दी उतरवाने की भी धमकी दी है। पुलिस अधिकारी के साथ की धक्का-मुक्की ​हंगामा सुनकर थाना में मौजूद पुअनि सत्येन्द्र नारायण शर्मा और गश्ती टीम वहां पहुंची। थाना प्रभारी की ओर से दर्ज कराए गए FIR के अनुसार कुंदन कुमार सिंह के मुंह से शराब की तीखी गंध आ रही थी। जब उसे जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, तो वहां भी उसका हंगामा जारी रहा। पुलिस अधिकारी और जवानों के साथ धक्का-मुक्की किया। मारपीट पर उतारू हो गया, अस्पताल के डॉक्टरों को न तो ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने दी और न ही अपना ब्लड सैंपल दिया। अस्पताल परिसर में पुलिसकर्मियों को जमकर गाली दी है। दर्ज FIR में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, थाना प्रभारी को जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और शराब पीने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया बाइक BR09AZ-1386 जब्त कर लिया और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।फिलहाल थाना परिसर के भीतर हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles