कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना कुमारी की अदालत ने सुखदेव नगर थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण देने को कहा है कि किन परिस्थितियों में कोर्ट के आदेश के बाद भी कांके निवासी रमेश मुंडा की कार रिलीज करने के मामले में रिपोर्ट नहीं सौंपी गई।
