Sunday, September 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिवारों से लिए सैंपल


सिटी रिपोर्टर | बोकारो लायंस क्लब बोकारो एवं मां सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को लायंस नर्सरी स्कूल जनवृत-3बी में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए निशुल्क एचएलए टेस्टिंग कैंप लगाया गया। नारायण हेल्थ सिटी बेंगलुरु के सहयोग तथा डीकेएमएस फाउंडेशन इंडिया के समर्थन से आयोजित शिविर में 12 वर्ष से कम उम्र के 110 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिवारों से लगभग 450 सैंपल लिए गए। शिविर का उद्देश्य परिवार के सदस्यों में संभावित एचएलए मैच्ड डोनर की पहचान करना है, ताकि पात्र मरीजों के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट के विकल्प पर आगे विचार किया जा सके। मरीजों के साथ उनके जैविक भाई-बहनों तथा आवश्यकता के अनुसार माता-पिता के सैंपल भी लिए गए। आयोजकों के अनुसार, एकत्र सैंपल जर्मनी भेजे जाएंगे, जहां एचएलए मैचिंग की प्रक्रिया होगी। बताया गया कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट का अनुमानित खर्च 20 से 25 लाख रुपए तक हो सकता है। पात्र बच्चों के उपचार के लिए कोल इंडिया सीएसआर योजना-थैलेसीमिया बाल सेवा योजना एवं प्रधानमंत्री राहत कोष से वित्तीय सहयोग प्राप्त हुआ है। उपलब्ध योजनाओं और सहयोग के माध्यम से उपचार निशुल्क कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर क्लब के अध्यक्ष अजय केडिया, सचिव अखिलेश कुमार, ट्रस्ट के भगवत भावेश, धनंजय, विकास, राज कुमार महथा, नारायण हेल्थ के विकी रॉय, हेल्पिंग हैंड्स के गोपाल मुरारका आदि उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles