Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा के मंदिर में चोरी के 2 आरोपी अरेस्ट:पुलिस ने समस्तीपुर से पकड़ा; 19 हजार रुपए में बेचे थे सामान


दरभंगा के बिरौल थाना पुलिस ने मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में मंदिरों से चोरी किए गए सामान बरामद किए हैं। मामले की जानकारी बुधवार को बिरौल के एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को बिरौल थाना क्षेत्र के मजरगाही शिव मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। 19 हजार रुपये में बेचे थे चोरी के सामान समस्तीपुर के खानपुर थाना से सूचना मिली कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया वार्ड-6 निवासी छोटू (पिता बुचु साह) और गुड्डू कुमार (पिता रामप्रकाश महतो) को खानपुर थाना क्षेत्र के एक मंदिर से चोरी की गई मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने बिरौल के मजरगाही शिव मंदिर में भी चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, अनुसंधानकर्ता अनिल तिवारी और सशस्त्र बल की टीम खानपुर पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मजरगाही शिव मंदिर से चोरी किए गए बाल्टी, गमला, घंटी, लोटकी, छिपली सहित अन्य सामान 19 हजार रुपये में सिंघियाघाट निवासी राजा साह को बेच दिया था। दो खरीदार गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में सामान बरामद पुलिस ने राजा साह के घर छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे पूछताछ में खुलासा हुआ कि मंदिर के घड़ी घंट, घंटियां, लोटा और विजय घंटी रोसड़ा निवासी अनिल कुमार साह को बेचे गए थे। इसके बाद पुलिस ने रोसड़ा स्थित उसके घर पर छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिरों से चोरी किए गए सामान बरामद किए हैं, जिनमें 6 एल्युमिनियम बाल्टी,8 एल्युमिनियम गमला,1 फुलहा थाला,1 पीतल की घंटी,2 पीतल के घड़ी घंट,2 पीतल की घंटियां,1 कंसा की छोटी लोटकी,1 पीतल की छोटी लोटकी,1 मंदिर की घंटी,1 पंचदीप,1 विजय घंटी शामिल हैं। मुख्य आरोपी रिमांड पर लिए जाएंगे गिरफ्तार आरोपियों राजा साह और अनिल कुमार साह को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं मुख्य आरोपी छोटू और गुड्डू कुमार को खानपुर थाना से रिमांड पर लाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस एक अन्य फरार आरोपी अनु कुमार उर्फ मेराज की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी गुड्डू कुमार और फरार अनु कुमार उर्फ मेराज केवल बिरौल ही नहीं, बल्कि दरभंगा के बहेड़ी और बहेड़ा और समस्तीपुर जिले के खानपुर, रोसड़ा, कर्पूरीग्राम और हथौड़ी थाना क्षेत्रों के मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। पुलिस अब इन सभी मामलों के आपसी संबंधों की जांच कर रही है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर इस गिरोह का खुलासा किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि चोरी का सामान खरीदने से बचें। यदि किसी के पास संदिग्ध सामान दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चोरी का सामान खरीदने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles