Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा के समीउल्लाह खां बनाए गए जनसुराज के प्रदेश महासचिव:पार्टी ने 15 महासचिवों की लिस्ट जारी की, सुरेंद्र मोहन यादव को भी सौंपी गई जिम्मेदारी


बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जनसुराज संगठन को मजबूत करने में जुट गया है। इसी कड़ी में प्रशांत किशोर की स्वीकृति के बाद पार्टी ने प्रदेश महासचिवों की 15 सदस्यीय सूची जारी की है। इस सूची में दरभंगा जिले से दो नेताओं को जगह दी गई है। पार्टी ने प्रो. सुरेंद्र मोहन यादव और केवटी प्रखण्ड क्षेत्र के नयागांव के पूर्व जिला पार्षद रहे समीउल्लाह खां उर्फ शमीम को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने समीउल्लाह खां शमीम के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उम्मीद जताई कि समीउल्लाह खां शमीम के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में मो. जाकिर हुसैन, अनिकेत चौहान, शोएद खान, आमिर हैदर, राजीव मणि, मणिभूषण प्रसाद, मदनी वदूद, बिरेंद्र पासवान, बिलटु सहनी समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। पार्टी के सीनियर नेताओं ने जनसुराज के फैसले पर खुशी जताई वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी समीउल्लाह खां के मनोनयन को सराहनीय बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि शमीम के महासचिव बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।
अपनी नियुक्ति पर समीउल्लाह खां शमीम ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और जनसुराज के अभियान को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वे जनता के मुद्दों और अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे तथा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार के खिलाफ जनहित के सवाल उठाएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles