Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा- बहादुरपुर BDO के आवास पर EOU की छापेमारी:सुबह से 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, दो महीने पहले मुजफ्फरपुर से हुआ था ट्रांसफर


दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO आनंद कुमार विभूति के आवास पर मंगलवार सुबह से आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी जारी है। सैदनगर मोहल्ले के जनकपुरी स्थित आवास पर पटना से पहुंची EOU की टीम घर के विभिन्न हिस्सों की तलाशी लेने के साथ दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान बीडीओ आनंद कुमार विभूति अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं। EOU की टीम सुबह अचानक उनके आवास पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम की ओर से घर में रखे दस्तावेज, कागजात और अन्य सामानों की जांच की जा रही है। छापेमारी को लेकर आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जांच के दौरान टीम को क्या-क्या बरामद हुआ है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी आनंद कुमार विभूति के खिलाफ दरभंगा में पदस्थापना से पहले निगरानी से संबंधित भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने की जानकारी है। इसी मामले से जुड़े बिंदुओं पर EOU की कार्रवाई की बात सामने आ रही है। हालांकि, छापेमारी के कारण और मामले को लेकर EOU की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि पटना आर्थिक अपराध इकाई की टीम आनंद कुमार विभूति के दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। सभी ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच की जा रही है। दो महीने पहले कांटी से बहादुरपुर आए हैं BDO आनंद कुमार विभूति करीब दो महीने पहले मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड से स्थानांतरित होकर दरभंगा आए हैं। उन्होंने बहादुरपुर प्रखंड के BDO के रूप में प्रभार ग्रहण किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, EOU की टीम के आवास पर पहुंचने के समय आनंद कुमार विभूति वहां मौजूद नहीं थे। यह भी चर्चा है कि टीम के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद वे वहां से निकल गए। हालांकि, उनके आवास से निकलने या टीम को चकमा देकर फरार होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल EOU की टीम आवास पर जांच में जुटी है। बीडीओ अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ दरभंगा में रहते हैं। बीडीओ को 2 बेटे और 1 बेटी के होने की जानकारी मिल रही है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही ये स्पष्ट हो सकेगा कि जांच के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ और EOU की कार्रवाई किस मामले में की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles